फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
विज्ञापन

शामली।
नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने मोहल्ला निवासी एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
शामली। कोतवाली पुलिस ने एएसपी के आदेश पर सोमवार शाम को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर के एसटी तिराहा, फव्वारा चौक, शिव चौक, अजंता चौक, विजय चौक सहित मुख्य बाजार में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। पुलिस के सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कोतवाली और आदर्शमंडी पुलिस दर्जनों वाहनों के चालान कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप लगाया
शामली। नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने बनत निवासी युवक एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसको डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने फर्जी रूप से युवती के साथ शादी के कागजात बनवाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें