फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति हरे पेड़ों का कटान करने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

सुन्नी वक्फ बोर्ड के कब्रिस्तान में खड़े हरे पेड़ों को बिना अनुमति के काटे जाने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से करने पर मुतव्वली और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल घसौली रोड पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की संपत्ति (कब्रिस्तान) में हरे पेड़ खड़े हुए थे। सोमवार को मजदूरों को लगाकर हरे पेड़ो का कटान कर दिया। मामले की सूचना समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। मामले की शिकायत मुतवल्ली रहीस बेग से करके कटान कार्य रोकने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन मजदूर हरे पेड़ो का कटान करते रहे। कस्बे के लोगों ने बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि से हरे पेड़ों को काटे जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद वन रक्षक विपिन कुमार, विक्रांत ढाका और वन दारोगा वेदपाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर दो कटे हुए पेड़ों की लकड़ी बरामद की, लेकिन कटान करने वाले मजदूर मौके से फरार हो गए। वन रक्षक विपिन कुमार ने लकड़ी ठेेकेदार नसीम निवासी मिर्दगान और मुतवल्ली रहीस बेग के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि बिना अनुमति के हरे पेड़ काटे जाने के मामले में रहीस बेग और ठेकेदार नसीम के खिलाफ खिलाफ तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें