कैराना (शामली)। केले के गोदाम से एसी का कंप्रेशर चोरी करते हुए चोर को लोगों ने दबोच लिया। आरोप क ो पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
मोहल्ला आलकला निवासी नफीस का केनरा बैंक के पीछे केले का गोदाम है। बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने केनरा बैंक की छत से चढ़कर नफीस के केले के गोदाम में लगे एसी के कंप्रेशर को चोरी करने लगा। आहट होने पर नफीस और अन्य मोहल्ले वालों ने चोर को दबोच लिया। लोगों ने चोर की धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वही पुलिस पूछताछ में आरोपी चोर ने अपना नाम संदीप निवासी मोहल्ला बीच की आल बताया। पुलिस ने चोर से एसी का कंप्रेशर बरामद करके उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
खेत पर कमरे की दीवार और रसोई तोड़ी
कैराना (शामली)। बृहस्पतिवार को बरनावी निवासी महेंद्र कौर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कुछ दिन पहले पंजाब गई हुई थी। उसकी गैर मौजूदगी में गांव बरनावी निवासी इरशाद ने उसके खेत पर बने कमरे और रसोेई की दीवार तोड़ दी। मामले में पुलिस ने आरोपी इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।