फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता से बदमाशों ने लूटे 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली) । पानीपत जा रहे फल विक्रेता से तीन बदमाशों ने दस हजार रुपये लूट लिए। फल विक्रेता ने विरोध करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, तो बदमाश ने फल विक्रेता के हाथ पर काटकर अंगूठा चबा दिया और खुद को छुड़ाकर फरार हो गया। पीड़ित फल विक्रेता ने कैराना थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कैराना के मोहल्ला खैलकला निवासी नवाब पानीपत में सब्जी मंडी के पास फल बेचने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे नवाब फलों की ठेली लेकर पानीपत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मिले तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। नवाब की जेब से एक बदमाश ने दस हजार रुपये नगदी निकाल ली और दूसरे बदमाश को पकड़ा दी। इसके बाद दो बदमाश तो पैदल ही भाग निकले, जबकि तीसरे बदमाश को नवाब ने पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश ने नवाब के हाथ का अंगूठा चबा दिया, जिस कारण नवाब चीख पड़ा और दर्द की वजह से बदमाश उसके चंगुल से छूटने के बाद फरार हो गया। इसके बाद नवाब ने कैराना कोतवाली पहुंचकर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें