फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेडी करमू की थी ट्रेन से कटी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेड़ीकरमू की थी ट्रेन से कटी महिला
शामली। शुक्रवार को बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के पास एक महिला का कटा हुआ शव मिला था। शव की शनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को गांव खेड़ीकरमू निवासी युवक फतेह मोहम्मद कोतवाली में पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि जिस महिला का शव ट्रैक पर पड़ा मिला था, वह उसकी दादी हसीना का है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को युवक के सुपुर्द कर दिया। उधर महिला की मौत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उड़नदस्ते और पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
शामली। निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार शामली कोतवाली पुलिस तथा उड़न दस्ते में शामिल टीम ने शहर के कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कंडेला चौकी के पास, टिटौली चौकी पर, लांक गांव के पास और दिल्ली रोड पर बलवा गेट के पास चेकिंग की। इस दौरान कारों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली गई। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते गहनता से चेकिंग की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति अवांछनीय सामग्री तथा अवैध हथियार, शराब या फिर मादक पदार्थ तो लेकर नहीं जा रहा है। साथ ही बड़ी मात्रा में धनराशि लेकर चलने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनातनी के कारण रद्द कर दी सभा की अनुमति
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने शहर के रेलवे रोड पर जनसभा के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी। दोनों ही प्रत्याशियों ने रविवार को जनसभा करने की तैयारी कर ली थी, जिस कारण तनातनी की स्थिति बन गई थी। क्योंकि एक ही समय पर दो प्रत्याशियों की जनसभा होने से टकराव होने की आशंका थी। जिला प्रशासन को जैसे ही इस बात का पता चला, तो दोनों ही प्रत्याशियों की रविवार को रेलवे रोड पर होने वाली जनसभा की अनुमति निरस्त कर दी गई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार के नाम पर यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो कार्रवाई होगी। मौके की नजाकत को देखते हुए ही दोनों प्रत्याशियों की अनुमति निरस्त की गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें