फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने दिया स्पष्टीकरण, मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के सिपाही विनय सिंह और राधेश्याम सिंह हत्याकांड में देवरिया जेल में बंद मुख्य आरोपी अजय सिंह उर्फ केडी को पेश नहीं करने पर अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अशोक कुमार ने देवरिया जेल अधीक्षक को कारावास की चेतावनी दी। जेल अधीक्षक ने कोर्ट में स्पष्टीकरण भेजा कि अस्वस्थता के कारण केडी को नहीं पेश किया जा सका। असुविधा के लिए उन्होंने कोर्ट से माफी मांगी है। वादी केदार सिंह के बयान पर जिरह के लिए 5 दिसंबर तिथि नियत की गई है। 23 मई 2016 को सुबह10:30 बजे तरांव मोड़ पर पूर्व बीडीसी राधेश्याम सिंह व सिपाही विनय सिंह की हत्या की प्राथमिकी आरोपी केडी व अन्य के खिलाफ केदार सिंह ने दर्ज कराई थी। आरोप पत्र दाखिल होने के के बाद मामले में गवाही में चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें