पत्नी के साथ मौसी के यहां जा रहे बाइक सवार युवक पर उसके मामा और दो अन्य लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला रेता वाला निवासी आरिफ शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे पत्नी के साथ बाइक द्वारा मोहल्ला नवाब तालाब स्थित मौसी के घर जा रहा था। मोहल्ला रेतावाला में आरिफ के मामा व उसके दो अन्य साथियों ने आरिफ की बाइक रोक कर उस पर चाकू से वार कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर करते हुए आरिफ की पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे नीचे गिरा दिया। अश्लील हरकत भी की। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गये। बाद में पीड़ित आरिफ ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
महिला के साथ मारपीट
कैराना। मोहल्ला बिसातियान निवासी नसरीन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति काम के लिए कस्बे से बाहर गया हुआ था। उसके पति की गैर मौजूदगी में उसके देवर व जेठ ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।