फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत का विरोध किया तो छात्रा के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के घर में घुसा मनचला
विज्ञापन

शामली।
शहर में छात्राएं सुरक्षित नहीं है। एक मनचला छात्रा के घर में घुस गया और अश्लील हरकतें शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा का पीछा कई दिनों से एक मनचला कर रहा था। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व छात्रा अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान मनचला उसके घर में घुस गया और उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने छात्रा के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। छात्रा के शोर मचाने पर उसी दौरान उसके परिजन वहां आ गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने आरोपी हितेश निवासी मोहल्ला हलवाई हट्टा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें