फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बनखंडी मोहल्ला में शिव मंदिर में चोरी करते हुए लोगों ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बनखंडी स्थित शिव मंदिर में पूर्व में कई बार चोरी हो चुकी है। सोमवार को भी एक युवक शिव मंदिर में चोरी का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुजारी की उस पर नजर पड़ गई। पुजारी ने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी दानपात्र तथा पूर्व में चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया। पुजारी चंद्रशेखर ने आरोपी चोर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें