फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी के आरोपियों को बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

गांव बुटराड़ा में भैंस चोरी करने के आरोपी दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवकों को हाथ बांधकर पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों से मुक्त कराकर थाने ले आई। भैंस चोरी के आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं युवकों को अमानवीय ढंग से यातना देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। ऐसी चर्चा रही कि ग्रामीणों ने एक युवक के सिर के बाल भी कटवा दिए। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी कृष्णपाल के घेर से रविवार रात एक भैंस चोरी कर ली गई। सोमवार सुबह करीब चार बजे कृष्णपाल घेर में पहुंचा, तो वहां भैंस नहीं मिली। घेर के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। कृष्णपाल ने कुछ साथियों के साथ मढियाई पशु पैंठ में जाकर भैंस की तलाश की, तो भैंस मिल गई। भैंस को बुटराड़ा गांव निवासी पंकज पुत्र बीजा और संदीप पुत्र सुरेश निवासी बनत बेचने के लिए ले गए थे। ग्रामीणों की मदद से उक्त दोनों युवकों को पकड़ कर गांव बुटराड़ा ले आए। वहां पर दोनों युवकों को हाथ बांधकर जमकर पिटाई की गई। इसी दौरान सूचना पर बाबरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को ग्रामीणों से मुक्त कराकर पुलिस थाने ले आई। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। इनमें प्रवेंद्र पुत्र सोमपाल निवासी बुटराड़ा और कल्लू पुत्र राजेन्द्र व राहुल पुत्र सत्यपाल निवासी बनत शामिल हैं। उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ भैंस चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार तीन आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों को अमानवीय ढंग से बांधकर पीटने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें