जान से मारने की धमकी दी
कैराना। मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी शौकीन ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई को उसके घेर में बंधी भैंस चोरों ने चोरी कर ली थी। इस मामले में उसने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बाद में उसे चोरों का पता चल गया। इसके बाद उसने शिकायत की और मामले में दोनों पक्षों के पंचायत हुई। आरोप है कि आरोपी चोर अब उसे जान से मारने की धमकी दे रही है।
रुपये लेकर गायब हो गई महिला
कैराना। कस्बे की एक बस्ती निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो साल पहले उसका निकाह हुआ था। पांच दिन पूर्व उसकी पत्नी घर से लापता हो गई। साथ ही घर में रखे 40 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध महिला को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।