फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूवाला वन रेंज से माफियाओं ने यूकेलिप्टिस के पेड़ों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहूवाला वन रेंज से माफिया ने काटे यूकेलिप्टिस के पेड़
विज्ञापन

हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला वन रेंज की इनायतपुर बीट के कंपार्ट नंबर नौ में खड़े यूकेलिप्टिस के के पेड़ वन माफिया काट रहे हैं। वनकर्मियों पर माफिया से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। वन विभाग मामला संज्ञान में न होने की बात कहकर पीछा छुड़ा लेता है।
विज्ञापन

साहूवाला वन रेंज में सैकड़ों बीघा भूमि पर वन विभाग के बेशकीमती पेड़ खड़े हैं। वन माफियाओं ने शुक्रवार रात इनायतपुर बीट के कंपार्ट नंबर नौ में खड़े यूकेलिप्टिस के आधा दर्जन पेड़ों पर बेखौफ आरा चला दिया। माफिया पेड़ों को वनों से लादकर ले गए। ग्रामीण कमल सिंह, आनंद कुमार, प्रेम सिंह आदि का आरोप है कि सहानगर कुराली की वन चौकी पर कोई कर्मचारी न होने की वजह से माफिया के हौसले बुलंद हैं। एक माह पहले भी माफिया ने आधा दर्जन यूकेलिप्टिस के पेड़ काटकर ठिकाने लगा दिए थे। हर बार वनाधिकारी मामला संज्ञान में न होने की बात कहकर पीछा छुटा लेते हैं। रेंजर साहूवाला वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि ऐसी कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें