शामली। हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई महिला के साथ पड़ोसी लड़के ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने युवक के खिलाफ ऊन चौकी पर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
कस्बा ऊन के मोहल्ला सुभाष नगर में एक महिला पास में ही स्थित सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी । पहले से ही वहां पर खड़े पड़ोस के ही लड़के ने महिला पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी तथा महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद घटना की सूचना महिला ने घर जाकर अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने युवक के खिलाफ ऊन चौकी पर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया।