फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का हाथ पकड़ कर सरेराह घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का हाथ पकड़कर सरेराह घसीटा
विज्ञापन


फतेहपुर। पिता को खेत पर खाना देने जा रही किशोरी को रास्ते में शोहदे ने हाथ पकड़ घसीटकर ले जाने की कोशिश की। किशोरी की चीख सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। इनके दौड़ाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मंगलवार की दोपहर किशोरी पिता के पास खेत में जा रही थी। उसके हाथ में टिफिन था। आरोप के मुताबिक रास्ते में देव कुमार पुत्र हरिश्चंद्र मिला। किशोरी ने बताया कि अचानक आरोपी उसके सामने आ पहुंचा। उसका हाथ पकड़कर जंगल की ओर घसीटकर ले जाने लगा। वह विरोध करते हुए चीखने लगी। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


चीख सुनकर राहगीर आ गए। तभी वह धमकाते हुए भाग निकला। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें