फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को लेने कोर्ट के आदेश लेकर पहुंची उतराकाशी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को लेने पहुंची उत्तरकाशी पुलिस
विज्ञापन

कैराना (शामली)। तीन सप्ताह पूर्व लावारिस मिली किशोरी को एसडीएम के आदेश पर नारी निकेतन भेज दिया था। बृहस्पतिवार को किशोरी को लेने के लिए उत्तरकाशी पुलिस एसडीएम कोर्ट पहुंची। एसडीएम ने किशोरी को सुपुर्दगी में देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

तीन जनवरी को कैराना पुलिस को शामली रोड से एक किशोरी लावारिस हालत में घूमती हुई मिली थी, जिसे महिला हेल्पलाइन 181 के सुपुर्द कर दिया था। महिला हेल्पलाइन की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसने किसी ने प्यार का झांसा देकर छला है। उसने परिजनों के पास जाने से साफ इंकार कर दिया था, जिसके बाद किशोरी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। एसडीएम ने किशोरी को राजकीय महिला शरणालय मेरठ भेज दिया था। 16 जनवरी को उत्तरकाशी पुलिस के साथ कैराना पहुंचे किशोरी के पिता ने एसडीएम कोर्ट में किशोरी को सुपुर्दगी में दिए जाने को प्रार्थना पत्र दिया था, जिससे वह संतुष्ट नहीं थे और कोर्ट से आदेश लाने को कहा गया था। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के थाना पुरौला से एसआई नवीन कुमार अपनी टीम के साथ पुरौला से जूुडिशियल मजिस्ट्रेट के आदेश लेकर एसडीएम के यहां पहुंचे। एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने किशोरी को उत्तराकाशी पुलिस की सुपुर्दगी में देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें