फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपती को घायल कर गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। थानाक्षेत्र के गांव पलठेड़ी में रात को बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला कर गहने लूट लिए। शोर होने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

गांव पलठेड़ी निवासी कुर्बान ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपनी पत्नी प्रवीण के साथ सोया हुआ था। रात में करीब तीन बजे चार से पांच बदमाश उनके घर में घुस गए। आहट होने पर पत्नी की आंख खुली तो बदमाशों ने उसका मुंह दबोच लिया। बदमाशों ने उसकी पत्नी के गले से हसली और कानों के बूंदे लूट लिए। शोर होने पर उसकी आंख खुली तो उसने लूटपाट का विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे का बट मारकर गंभीर घायल कर दिया। बदमाशों ने उसकी पत्नी के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कुर्बान ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने की गढ़ी अब्दुल्ला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। कुर्बान का कहना है कि बदमाशों ने उसके एक कमरे की पीछे की दीवार की ईंटें निकालकर सेंध लगाने का भी प्रयास किया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज मुनेश सिंह ने बताया कि यह मामला जानकारी में आया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें