हत्यारोपियों को तलाश में आई हरियाणा पुलिस
कैराना। हरियाणा सीआईए की टीम हत्यारोपी को साथ लेकर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में कैराना क्षेत्र में दबिश दी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
पानीपत सीआईए स्टॉफ के इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने सोमवार को अपनी टीम के साथ कैराना कोतवाली में आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बा कैराना के कई मोहल्ले और क्षेत्र के गांवों में दबिश दी गई। इस दौरान सीआईए टीम अपने साथ में एक आरोपी को भी लाई थी। जिसे न्यायालय से अनुमति मिलने पर पुलिस ने रिमांड पर लिया था। सीआईए टीम ने बताया कि हत्या के मामले में अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। जो कैराना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ही दबिश दी गई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई।
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
कैराना। एक वर्ष पूर्व हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अगस्त 2016 में गांव भूरा निवासी महताब को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसमें चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पूर्व में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि चौथा आरोपी मुस्तफा फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने कैराना में भूरा बाईपास से आरोपी मुस्तफा निवासी गांव भूरा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया।
दो वारंटी पकड़े
कैराना। सहारनपुर में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में अदालत से गैर हाजिर चल रहे इस्लाम और बबलू निवासी ग्राम नंगला राई के खिलाफ वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने उनके घर पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।