फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी, जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते महिला घर से नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव बरनावी निवासी युवक ने बताया कि शनिवार को वह घर से मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। तभी उसकी बिहार की रहने वाली पत्नी अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह घर पहुंचा और कमरे की तलाशी ली तो वहां रखी 20 हजार रुपये, तथा सोने-चांदी के आभूषण भी गायब मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दीवार पर कब्जे का विरोध करने पर पीटा
कैराना। गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी वकील ने तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी ने उसके मकान की उत्तरी दीवार में जबरदस्ती अपनी कड़ी फंसाकर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध किया, तो लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा दीवार भी गिरा दी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें