बालक की उपचार के दौरान मौत
कैराना। पांच दिन पूर्व कस्बा कैराना में पानीपत रोड पर खोखे में कार घुसने पर घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार दोपहर उसका शव कैराना लाया गया।
13 जून की शाम कांधला से राजस्थान जा रही कार पानीपत रोड पर गुलशन नगर बस्ती के पास सड़क किनारे रखे खोखे में घुस गई थी। खोखा मालिक सहित सात लोग घायल हो गए थे। वहीं गंभीर रूप से घायल सुहेल (12) पुत्र महताब निवासी नई बस्ती रहमत नगर को दिल्ली रेफर कर दिया था। रविवार रात दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान सुहेल की मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव कैराना लाया गया। इसके बाद शव को सपुर्द ए खाक कर दिया गया।