रुपयों का लालच देकर एक युवक ने मोहल्ले के पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया और फरार हो गया। मामले में परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक बालक सोमवार शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच मोहल्ले का एक युवक वहां पर पहुंचा और पैसा का लालच देकर उसे अपने साथ लेकर खेत की ओर ले गया। आरोप है कि उसने बालक के साथ कुकर्म किया और बदहवाश हालत में छोड़कर फरार हो गया। शाम तक बालक के घर पर न पहुंचने से परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की, तो खेत से उसके रोने की आवाज आई। परिजन उसके पास पहुंचे और उसे गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। होश आने के बाद बालक ने पूरा मामला अपने परिवार के लोगों को बताया। देर रात समाज के लोगों के बीच मामले में समझौते को लेकर पंचायत चली, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। मंगलवार को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।