फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से किसान की मोटर साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी भोपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह वह ऊन-थानाभवन मार्ग स्थित अपने खेत पर गया था। इसी दौरान खेत से उसकी बाइक चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
महिला सहित छह नामजद
थानाभवन। कस्बा में किताब व्यापारी अमित मित्तल की दुकान पर हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना में छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शराब पीकर हंगामा करने पर युवक गिरफ्तार
थानाभवन। कस्बा जलालाबाद में शनिवार रात शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सुशील सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र कढे़ गांव भावसी का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक को शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन


सड़क किनारे घायल पड़ा मिला युवक
थानाभवन। क्षेत्र में मुल्लापुर मार्ग पर एक युवक सड़क किनारे घायल पड़ा मिला। राहगीरों ने उसको अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिये परिजनों को कॉल करने पर उसकी पहचान हुई। पुलिस के मुताबिक घायल राजकुमार (38) सहारनपुर जनपद के गांव मुगनपुर का रहने वाला है। वह थानाभवन क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में अपनी रिश्तेदारी में आया था। यहां से लौटते समय वह हादसे में घायल हो गया। गंभीर हालत के चलते घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें