फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के कुड़ाना रोड निवासी शिक्षिका कई दिन पूर्व स्कूल से घर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार चेन स्नेचरों ने चेन लूट ली थी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कूड़ा डालने को लेकर विवाद
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी अनिल का अपने पड़ोसियों से नाली से कूड़ा निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने अनिल को पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने आई उसी पत्नी को भी आरोपियों ने पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


झगड़े की सूचना पर दौड़ी पुलिस
शामली। मोहल्ला अंसारियान में शुक्रवार की शाम दो शराबियों में झगड़ा हो गया। शराबियों में झगड़ा होने की सूचना किसी ने डायल-100 पुलिस को दे दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गयी, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गये। जिसके बाद पुलिस वहां से लौट गयी।
विज्ञापन


बाइक सवार दो युवक घायल
शामली। कैराना नगर निवासी साबिर व जाकिर शुक्रवार की दोपहर कैराना से शामली किसी काम से आ रहे थे। बताया जाता है कि औद्योगिक क्षेत्र में हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें