फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में सवारी बनकर कप्तान ने लिया सुरक्षा का जायजा, चार लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए पुलिस अधीक्षक सवारी बनकर ट्रक में सवार हो गए। एसपी ने बिडौली चेकपोस्ट पर चेकिंग में लापरवाही बरतने पर चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी के चलते सोमवार की रात्रि करीब एक बजे एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा अपनी प्राइवेट कार से बिडौली की ओर पहुंचे। वह हरियाणा की ओर से यूपी की ओर जा रहे एक ट्रक में वह सवारी बनकर सवार हो गए। हरियाणा की ओर से यूपी में घुसने वाले मेरठ-करनाल हाईवे के बार्डर पर ही सुरक्षा चक्र टूटता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान यमुना पुल पर कोई चेकिंग नहीं मिली। इसी ट्रक से एसपी अहमगढ़ पुलिस चौकी, गाड्डी वाला चौराहा, ऊन चौकी सहित सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। देर रात जब उनके फोटो व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल हुए तो पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मियों प्रवीण, अजय, दिग्विजय और नीरज को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा एसपी बुधवार की सुबह फिर प्राइवेट कार से बिडौली यमुना पुल पर पहुंच गए थे, जहां उन्होंने अवैध वसूूली कर रहे एक युवक को पकड़ लिया तथा झिंझाना पुलिस को सौंप दिया।
ड्राइवर को पकड़वाया
शामली। बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक अपनी प्राइवेट कार से भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान उनको कैराना की ओर जा रही एक बस दिखाई दी। बस के ऊपर छत पर बच्चे बैठे हुए थे तथा कुछ खिड़की पर लटके हुए थे, जिस पर उन्होंने ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने में भेजवा दिया।
विज्ञापन

----------------
पंद्रह अगस्त और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक साथ होने पर सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दोगुनी हो जाती है। इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो बिडौली चेकपोस्ट पर लापरवाही मिली है, जिसमें चारों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

--डॉक्टर अजयपाल शर्मा
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें