सकौती के जंगल में नलकूपों पर हुई चोरी के विरोध में गुस्साए किसानों ने सोमवार को बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव सकौती के किसानों के नलकूपों से तार, स्टार्टर, कीटनाशक दवाई, सिलेंडर व दस हजार की नगदी चोरों ने चेारी कर लिया। सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पीड़ित किसान कपिल पुत्र तिलकराज, राजबीर पुत्र टीकाराम, राजू पुत्र टीकाराम, राजपाल पुत्र टीकाराम, राजकुमार प्रधान पुत्र काला, राजकुमार पुत्र सीताराम, सचिन पुत्र पघवन, श्रीपाल पुत्र सीताराम, राजेंद्र पुत्र अरजन, धनपत सिंह, जसवीर पुत्र रघुवीर, ईश्वर पुत्र शमशेर में रोष फैल गया। घटना के खुलासे की मांग को लेकर किसानों ने बिड़ौली चौसाना मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से वार्ता का प्रयास किया, लेकिन किसान चौबीस घंटे में खुलासे की मांग पर अड़े रहे। घंटों बीतने के बाद पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुल सका। जिस किसानों के खेतों से सामान चोरी हुआ उनमें शामिल है। जिनके खेतों से लाखों का सामान चोरी हो गया।