फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख की स्मैक सहित तीन धरे

Mon, 16 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
कैराना। कैराना पुलिस ने नशे के तीन सौदागरों को 100-100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है।    पुलिस ने तीनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से     उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस दिन रात चेकिंग अभियान चला रही है। रविवार शाम पुलिस पानीपत बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रहे तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो तीनों युवक विपरीत दिशा में भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके तीनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवकों   के पास से 100, 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से इलेक्ट्रानिक कांटा भी बरामद किया। पुलिस  ने तीनों स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। 

कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि स्मैक बेचने के आरोप में पकडे़ गए आरोपियों के नाम मुनव्वर निवासी गांव भूरा, अंकुर और विशाल निवासीगण मोहल्ला दयानंद शामली हैं।
विज्ञापन


तीनों आरोपी अन्य राज्यों में भी स्मैक सप्लाई करते हैं। साथ ही इनके तार नेपाल से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 300 ग्राम स्मैक की कीमत 30 लाख रुपये है। एसओ ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस दिन रात चेकिंग अभियान चला रही है। अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें