फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना। गांव तिसंग में पकड़ी गई अफीम की खेती की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम मंगलवार को थाना झिंझाना पहुुंच की। बरामद अफीम के पौधों की जांच के साथ टीम ने आरोपी से जानकारी भी ली।
विज्ञापन

रविवार को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव तिसंग में पुलिस ने सरदार दलजीत सिंह के यहां छापा मारकर सब्जियों के बीच में उगाई गई अफीम की फसल के करीब 55 पौधों को जब्त किया था। अफीम की खेती की सूचना पर एसपी अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली को मामले की सूचना दे दी थी। सोमवार की देर शाम थाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इंस्पेक्टर राज सिंह ने टीम के साथ झिंझाना थाने पहुंचे और बरामद हुए अफीम के पौधों की जांच की। टीम ने आरोपी दलजीत सिंह से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया अफीम की खेती पकड़े जाने की सूचना पर नारकोटिक्स विभाग दिल्ली से इंस्पेक्टर राज सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर अफीम के पौधो की जांच की और आरोपी से पूछताछ की थी। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें