फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर तीन लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में सेंध लगाकर तीन लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के रेलवे रोड पर गारमेंट्स की दुकान में सेंध लगाकर बदमाश तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी राजेश कुमार रेलवे रोड पर गारमेंट्स के नाम से दुकान करते हैं। राजेश के अनुसार दुकान के अंदर गारमेंट्स के साथ ही नए नोटों की शादी समारोह के लिए बिक्री और सेहरे बनाने का भी उनका काम है। पीड़ित के अनुसार शादी का समय चलने के कारण उन्होंने अपनी दुकान में करीब तीन लाख रुपये के नए नोट रखे थे। रोजाना की भांति शनिवार रात के समय दुकान को बंद करने के बाद भी अपने घर पर चला गया। रविवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पीछे की दीवार में सेंधमारी करते हुए बदमाशों ने वहां से तीन लाख रुपये चोरी कर लिए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वहां पहुंचे दोनों बदमाश कैद हो गए। सूचना पर पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना पर रोष व्यक्त करते हुए व्यापारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, युवा व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सचिन गोयल, श्रीनिवास जैन, विपिन, राकेश, सुनील, देवेंद्र, पवन आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें