कैराना। पुलिस ने दो सड़क हादसों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी रमेश ने मुकदमा दर्ज कराया कि पांच फरवरी की दोपहर शामली रोड पर उसके दादा को एक वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था और फरार हो गया। उधर, अरुण निवासी ग्राम भूरा ने बताया कि 28 जनवरी को जगनपुरा बस स्टैंड के निकट उसकी बाइक में दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसके पिता जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक डग्गामार, तीन अनफिट वाहन सीज
कैराना। शुक्रवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने कैराना में अनफिट और ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दौड़ रहे कई वाहनों को पकड़ लिया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ ने बताया कि डस्ट से भरा हुआ ओवरलोड ट्रक, एक डग्गामार जीप और दो प्राइवेट बसों को सीज किया गया है।