फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लोग हिरासत में, पर आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की हत्या के आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे
विज्ञापन

शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव निवासी दलित छात्रा की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों के कई करीबियों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी भी गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस ने कहा कि इस हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में तीन दिन पूर्व दुष्कर्म के बाद दलित परिवार की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में छात्रा के पिता की तरफ से गांव के ही सनोज, सोनू और जयबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वारदात में मुख्य आरोपी सनोज बताया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कई करीबियों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास चल रहा है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई हैं। आरोपियों के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी गई। उनका कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें