फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ युवक गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने सोमवार देर रात पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अहसान कैराना के मोहल्ला गुलशननगर का रहने वाला है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हमले में आरोपी गिरफ्तार
कैराना। बाइक टकराने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने के प्रकरण में पीड़ित के भाई की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी सलाउद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसका भाई समीर कांधला रोड पर लोहे का गेट बनवाने के लिए गया हुआ था, तभी वहां दुकान पर खड़ी एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई, जिस पर शमीम उर्फ भूरा और नदीम निवासी मोहल्ला छड़ियान गुली ने उसके भाई पर हमला कर दिया। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें