फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने पड़े मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सूने पड़े मकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर गृहस्वामी की बेटी मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी मासूम अली (70) के बेटे आसिफ अली और आजिम अली दिल्ली में जरदोजी का काम करते हैं। कुछ समय पहले मासूम अली की हालत खराब होने पर बेटे उनको दिल्ली अपने साथ ले गए। वहां उनका इलाज कराया गया। सात अगस्त को मासूम अली की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने पिता का वहां पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहां पर परिवार के लोग थे। मकान में ताला लगा हुआ था। सोमवार रात चोर ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। बक्सों और अटैचियों को खोल कर वहां से नगदी जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज न आने पर इसकी सूचना आसिफ के मौसेरे भाई आरिफ को दी। इस पर वह मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ ने बंगशपुरा में रह रही मासूम अली की बेटी नसरीन पत्नी नाजिम को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। नसरीन ने बताया कि चोरी हुई है। कितना जेवर और नगदी गई, यह भाइयों के आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें