फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे को मारपीट कर लूट लिए दस हजार रुपये और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शादी समारोह में शरीक होकर गांव लौट रहे बाइक सवार बाप-बेटे के साथ तीन बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की और फरार हो गए। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव ताना निवासी सूर्यप्रतात अपने पिता जसवीर के साथ शामली में एक शादी समारोह में आया हुआ था। दोनों शुक्रवार की रात करीब साढ़े नो बजे वह अपने गांव बाइक पर लौट रहे थे। जब वे थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव बधेव के पास पहुंचे तो चार बदमाशों ने बाइक रुकवा ली और तमंचे के बल पर दस हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। सूर्यप्रताप ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट की। शनिवार की सुबह दोनों पीड़ित थाने में पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक का बैग चुराया
शामली। कोतवाली क्षेत्र की मंडी कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह पुंडीर एसी खरीदने के लिए नाला पटरी पर एक दुकान पर आया हुआ था। अपनी स्कूटी बाहर खड़ी करके वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद वह बाहर आया तो देखा कि उसकी स्कूटी के हैंडल पर कीचड़ लगा हुआ है। उसने अपना बैग स्कूटी की गद्दी पर रख दिया और कीचड़ साफ करने लगा। उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसका बैग चोरी कर लिया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें