फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर जान लेवा हमले का एक आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी युवक को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

17 जून की रात गोगवान में दो पक्षों के बीच संर्घष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं गांव में भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग कर दी थी। मामले में एसआई राजकुमार ने 30 नामजद व 100-150 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि शनिवार को मामले में वांछित एक आरोपी कुरबान निवासी गोगवान को उसके घर से गिरफ्तार करके चालान कर दिया। उधर, कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीतरवाड़ा चुंगी के पास से एक युवक को रोक कर तलाशी ली तो युवक के पास से एक थैले में दो किलो मादक पदार्थ डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा तस्करी के आरोपी तैय्यब निवासी तीतरवाड़ा को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें