फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े तीन लुटेरे, बाइक व चेन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बाइक लुटेरे दबोचे
विज्ञापन

शामली।
पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बाइक लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई बाइक, सोने की चेन तथा अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
सीओ सिटी ऑफिस पर आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि कुरमाली निवासी सुशील से दो अप्रैल को कुड़ाना रोड पर बदमाशों ने बाइक तथा मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके बाद तीन अप्रैल को सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी एक महिला से शाम के समय बदमाशों ने चेन लूट ली थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर चार बदमाश लिलौन नहर पटरी पर जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस के एसआई सत्यनारायण दहिया तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने टीम बनाकर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग प्रारंभ कर दी और भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अर्जुन पुत्र राजेंद्र निवासी रैदासपुरी बनत, दीपक पुत्र सत्यपाल, विकास पुत्र सत्यवीर तथा फरार बदमाश का नाम इरफान बताया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे पांच कारतूस और दो खोखा कारतूस, सुशील से लूटी गई बाइक, मोबाइल तथा एक चेन बरामद की है। पुलिस ने तीनों बदमाशों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के मामले को चोरी में दर्ज किया था
पुलिस के मुताबिक जिस दिन सुशील से कुड़ाना रोड पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। उस दिन सुशील की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना को तब्दील करने के लिए मुकदमा चोरी में दर्ज कराया था, लेकिन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने इसे लूट होने की बात कबूली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें