फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरी को छोड़ने पर पब्लिक ने किया पुलिस चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

बिना किसी कार्रवाई के पकड़े गए जुआरी को छोड़ना पुलिस को भारी पड़ गया। पीड़ित युवक परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आननफानन में दोनों आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार किया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात कस्बे की किला गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इस दौरान दो युवकों ने रुपये हारने के बाद मोहल्ले के ही दूसरे युवक से 3700 रुपये छीन लिये। जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। उधर, पीड़ित युवक ने रुपये छीनने की सूचना किला गेट पुलिस चौकी इंचार्ज को दी। जिस पर बुधवार सुबह पुलिस ने एक आरोपी युवक को देवी मंदिर रोड के निकट से दबोच लिया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही उसको बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। इसी सूचना मिलने पर पीड़ित युवक और उसके परिजन वार्ड सभासद गय्यूर अली के साथ पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। स्थिति बेकाबू होती देख हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। उधर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें