गगन विहार निवासी महिला डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर धमकी देना और पूर्व में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़ा है। जिसने पूछताछ की जा रही है।
पिछले छह माह में गगन विहार निवासी महिला डॉ. रुचि गोयल के क्लीनिक में घुसकर बदमाशों ने धमकी दी थी। इस दौरान रंगदारी भी मांगी गयी थी। मामले में अभी तक तीन मुकदमे पुलिस द्वारा दर्ज किये जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। दो दिन पूर्व बदमाश फिर क्लीनिक में घुस आए। सुरक्षा में तैनात गनर के ललकारने पर बदमाश फरार हो गए थे। शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने तीन संदिग्धों को इस मामले में हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार तीनों युवकों ने ही रंगदारी वसूलने के लिए डाक्टर दंपति को परेशान किया है। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल इंटेग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष आयोजित की गयी। बैठक में डॉ. रुचि गोयल के क्लीनिक पर हुए इन हमलों की निंदा की गयी। नीमा के डाक्टरों ने कहा कि यदि पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा।