किशोरी से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में दो सितंबर को लापता हो गई थी। परिजनों की ओर से इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छह सितंबर तीन युवक किशोरी को नगर के झिंझाना रोड पर आरके डिग्री कॉलेज के पास फेंककर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने आपबीती सुनाई थी। किशोरी के अनुसार तीन युवकों ने उसका अपहरण किया और पानीपत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, सीओ सिटी की तफ्तीश के दौरान तीनों आरोपियों के नाम प्रकाश में आ गए थे। सीओ सिटी के अनुसार आरोपी बिलाल उर्फ रिहान पुत्र रोशन तथा नासिक पुत्र वकील और शादाब निवासी झिंझाना है। इसमें पुलिस ने बिलाल और नासिक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी शादाब को पुलिस अभी तलाश कर रही है।