फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाशों को कासमपुर तिराहे से धर दबोचा। उनके पास से दो छुरी एवं 320 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि रात करीब पौने नौ बजे वह कासमपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सलीम पुत्र लियाकत निवासी गांव दौलतपुर और आस मोहम्मद पुत्र रईस निवासी गांव तरला लापरा थाना यमुनानगर सदर (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। दोनों इनामी बदमाश वन अधिनियम एवं खैर तस्करी के मुकदमों में वांछित थे, जिन पर एसएसपी सहारनपुर द्वारा पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उनके अलावा एसआई सुरेंद्रपाल, कांस्टेबल रविंद्र गिरि एवं कपिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें