फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी भाई को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कस्बा बनत में हुई उदल की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी बड़े भाई अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
रविवार की शाम बनत के मोहल्ला सुभाषनगर में उदल पुत्र सुरजन की मकान के विवाद को लेकर उसके बड़े भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी तथा मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमित को बनत से गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस (फोटो)
शामली। कैराना निवासी वासिद कई लोगों के साथ सोमवार को एसपी ऑफिस पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसके पुत अफजाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा से कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें