मुजफ्फरनगर से आई विजिलेंस की टीम ने विद्युत अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गांव बराला में चेकिंग अभियान चलाया। गांव में टीम ने 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
मंगलवार को मुजफ्फरनगर से आए विद्युत निगम की विजिलेंस के इंस्पेक्टर आरके धारीवाल, एसडीओ शामली प्रणव चौधरी, जेई नेत्रपाल, अरविंद पंवार व प्रमोद शर्मा ने गांव बराला मेे छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बराला निवासी जाहिद, ताहिर, साजिद, मूसा, शमशाद, जाहिद, जहूर हसन, धर्मपाल, जीशान, अयूब, फुरकान, इनाम, कौशर, इमरान, आरिफ, जहूर व मतलूब के घरों में एलटी लाइन पर चोरी से कटिया डाल कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ी। इस पर जेई नेत्रपाल ने कोतवाली में सभी आरोपी बिजली चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर आरके धारीवाल ने बताया कि ग्रामीणों को नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए हिदायत दी गई।