फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी लेकर महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कैराना क्षेत्र निवासी युवक ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बिहार के जिला अरडिया के एक गांव निवासी युवती से करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। बृहस्पतिवार शाम उसने अपनी पत्नी को अज्ञात से मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा और विरोध करते हुए उससे मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह कुछ समय के लिए घर से बाहर चला गया था। जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर से गायब मिली। पत्नी पर घर से तीन हजार रुपये भी ले गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
कैराना। दो अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दो बाइकें चोरी कर ली। पीड़ितों ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला शेखबद्धा निवासी इकबाल ने बताया कि बुधवार को वह बाइक को अपने मकान के सामने खड़ी करके अंदर चला गया। इसी बीच बाइक चोरी हो गई। उधर, मोहल्ला छड़ियान निवासी सद्दाम ने भी कचहरी गेट से इसी दिन बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें