फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खींचकर किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी को युवक ने अपने घर में खींच लिया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने घर से जंगल में जा रही थी। काफी देर तक भी किशोरी के घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। आरोप है कि कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि किशोरी को गांव के युवक ने अपने घर में खींच लिया और उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोरी अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली। परिजनों के मुताबिक होश में आने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए गांव के युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें