फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में वांछित पकडा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म में वांछित पकड़ा
विज्ञापन

कैराना। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने घर पर दबिश के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
सितंबर माह में क्षेत्र के एक गांव से युवक अपने साथियों के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी ने पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए बयानों में दुष्कर्म किए जाने की भी बात कही थी। इसमें मुख्य आरोपी हुसैन निवासी ग्राम गढ़ीदौलत, थाना कांधला फरार चला आ रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी हुसैन को गिरफ्तार करने के साथ उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
कैराना। पुलिस ने दो भाइयों को छूरी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
शनिवार सुबह पांच बजे पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी भूरा चुंगी के निकट घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से छूरी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहजाद व सद्दाम निवासी भूरा चुंगी बताए हैं। साथ ही दोनो आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें