फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला सामान निवासी फैयाज पुत्र आमिर अहमद 60 वर्ष शुक्रवार दोपहर चाय पीने के लिए घासमंडी स्थित दुकान पर गया। वापस लौटते वक्त एक बाइक सवार ने फैयाज को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उठाकर कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पैरों में गंभीर चोट आने के कारण बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पैसों के विवाद में बहनों को पीटा
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी शीला देवी के गांव के ही एक व्यक्ति पर 4700 रुपये उधार थे। इस बात को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। बृहस्पतिवार शाम को पैसों को लेकर ही फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान दूसरे तपक्ष ने शीला देवी की पुत्रियों प्रतिमा और बरखा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने चिकित्सालय में मेडिकल कराकर कार्रवाई की मांग की है। दरोगा आज्ञाराम ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें