चोरों ने बुधवार रात गांव बंतीखेड़ा पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित बीयर की दुकान में सेंध लगा दी। चोरों ने वहां से 80 हजार रुपये कीमत की बीयर चोरी कर ली। की सुबह गांव के ही कुछ युवक उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती की तैयारी करने के लिये दौड़ने वाले सड़क पर दौड़ रहे थे तभी उनकी नजर दुकान के टूटी हुई दीवार पर पड़ी। इसकी सूचना उन्होंने दुकान के सेल्समैन को सूचना दी। सूचना पर सेल्समेन सुुनील निवासी शामी पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
28 पेटी देशी शराब बरामद
कैराना। पुलिस ने कस्बे के कांधला तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा से की ओर से आ रही एक कार को रोक लिया। पुलिस को देखकर कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई तो उसमे से 28 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।