थानाभवन। क्षेत्र के गांव सोहजनी उमरपुर निवासी कमलेश देवी ने बताया कि उसके बेटे अशोक की तीन माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से उसकी बहु घर में क्लेश रखती और झगड़ा करती है। आरोप है कि उसने स्वयं अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया था। आरोप है कि सूचना पर विवाह कराने वाले बिचोलिया पहुंचा और उनके साथ मारपीट कर दी। उल्टे उनकी ही शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले की जांच की जांच शुरू कर दी है।
बंटवारे के लिए मारपीट
थानाभवन। गांव भैसानी निवासी जुल्फिकार का अपने भाई शकील के साथ बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को बंटवारे को लेकर ही दोनों में मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
झूठी सूचना देने पर पकड़ा
थानाभवन। गांव हसनपुर लुहारी निवासी शाहनवाज ने पुलिस को शिकायत की कि उनके पड़ोसी शहजाद, अनीस, इकराम और इरशाद के घर में चोर खिड़की तोड़कर घुसने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मगर, कोई नहीं मिला। इसके बाद झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
हंगामा करने पर हिरासत में लिया
थानाभवन। थाना क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी दो भाईयों ने फोन कर बताया कि उनका तीसरा भाई घर में शराब पीकर हंगामा मारपीट कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि वह दिन में मजदूरी के बाद घर पहुंचा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। इसके बाद वह काम पर चला गया। शाम को जब वह दोबारा घर पहुंचा तो तब भी उसकी पत्नी घर नहीं पहुंची थी। इस पर उसने घर पर विरोध किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।