फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान पीड़िता पहुंची कोतवाली, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग युवती पहुंची कोतवाली
विज्ञापन

शामली।
मनचले की फब्तियों और छेड़छाड़ से परेशान होकर एक पीड़िता कोतवाली में पहुंच गई। इस पर पुलिस ने हरकत में आई आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, आरोपी पक्ष के लोग फैसले का प्रयास करने लगे। शाम तक इस मामले में फैसले का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में युवक पिछले कई दिनों से एक युवती को परेेशान कर रहा था। आरोप है कि आरोपी गली में उसके साथ छेड़छाड़ करता था तथा विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज को उतारू हो जाता था। छेड़खानी से परेेशान होकर पीड़िता रविवार की शाम कोतवाली में पहुंच गई और सारी बात पुलिस को बताई। युवती के साथ छेड़खानी होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इसके बाद आरोपी युवक के परिजन तथा युवती के परिजन भी कोतवाली में पहुंच गए। दोनों पक्षों के फैसले का प्रयास चल रहा। उधर, युवती की तरफ से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें