फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को उठाकर कर दिया गायब, मच गया हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे के गायब होने पर मची खलबली
विज्ञापन

शामली। मनोरोगी युवक ने गांव खेड़ीकरमू से बच्चे को उठा लिया और गायब कर दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर बच्चा बरामद कर लिया। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू से चार वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गांव निवासी एक युवक के साथ देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बच्चा बरामद करा दिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली में ले आई। उधर, बच्चे के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक मनोरोगी है। वह अपने आप को आर्मी का जवान भी बताता है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने भाई के साथ मारपीट करने के मामले में कुछ दिन पूर्व कोतवाली में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें