फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान रोकने की आड में उगाही कर रही कैराना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पशु कटान रोकने की आड़ में उगाही
विज्ञापन

शामली। बेटे की शादी में मांस का इंतजाम करने के लिए पशु कटान को अवैध कटान का रूप देकर कैराना पुलिस ने एक युवक को पूरी रात हवालात में बंद रखा। इसके बाद उसे रुपये लेकर छोड़ दिया गया। मामला एएसपी के दरबार में पहुंचा तो इस पर जांच बैठा दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैराना से लोकसभा प्रत्याशी रहे चौधरी कंवर हसन दर्जनों लोगों के साथ एएसपी जगदीश शर्मा से मिले। उन्होंने बताया कि कैराना पुलिस नागरिकों को अवैध पशु कटान के झूठे मुकदमों में फंसाकर अवैध वसूली कर रही है। चार दिन पूर्व कैराना निवासी लियाकत के पुत्र की शादी थी। इसमें लियाकत ने पशु का कटान किया था। इस आरोप में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया और एक रात हवालात में बंद कर रुपये लेकर छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित ने मामले में पुलिस को शादी कार्ड भी दिखाया था और कैराना कोतवाली को भी मामले में अवगत कराया था, लेकिन इसके बावजूद भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। एएसपी जगदीश शर्मा ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर फुरकान, सादा पहलवान, राशिद, आरिफ, याकूब, रासो, महमूद, भूरा, हाजी इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें