कैराना (शामली)। हरियाणा की अंबाला जेल में बंद कुख्यात अपराधी हैदर को कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन मामले में पेश किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।
बुधवार को हरियाणा पुलिस द्वारा अंबाला जेल में बंद कुख्यात अपराधी हैदर निवासी तितरो थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को कैराना स्थित कोर्ट में पेशी पर लाए जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मुस्तैद हो गई। आरोपी पर लूट, हत्या, डकैती और रंगदारी के मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे पुन: जेल भेज दिया गया। कुख्यात की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी के पास भी किसी व्यक्ति को लगने नहीं दिया गया।